मरीन ड्राइव में पुलिस मुठभेड़ में बिंदल मॉल फायरिंग के दो शूटर घायल

जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग के मामले में बुधवार तड़के पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी अजीत मंडल और मोहन यादव घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस के अनुसार हथियार बरामदगी के लिए उन्हें सोनारी के फागू बाबा मंदिर के पास मरीन ड्राइव ले जाया गया. इसी दौरान अजीत मंडल ने कथित तौर पर एक पुलिस जवान की पिस्टल छीनकर तीन राउंड फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों के पैर में गोली मार दी. दोनों आरोपियों के पैर में दो-दो गोलियां लगी हैं. घटना की सूचना पर वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी उडुपी रेस्टोरेंट फायरिंग मामले में शामिल थे, जिसमें चार लोग घायल हुए थे. पुलिस पूरे मामले और आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क की जांच कर रही है.

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बिंदल मॉल रेस्टोरेंट गोलीकांड के कथित शूटर मोहन यादव और अजीत मंडल के पैर में गोली लगी। दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मौके से दो पिस्टल बरामद किए हैं।

26 सितंबर को बिंदल मॉल रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग में चार लोग घायल हुए थे। घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी। पुलिस ने शूटरों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

मरीन ड्राइव में एनकाउंटर के बाद पूरे इलाके में पुलिस की भारी तैनाती। मामले की जांच जारी।

Share this News...