मोहब्बत की खूनी दास्तान, गर्लफ्रेंड श्रद्धा की लाश के 35 टुकड़े कर आधी रात को ठिकाने लगाता रहा आफताब

मासूम चेहरा लेकिन सीरियल किलर वाला दिमाग, दिल्ली में श्रद्धा की हत्या के पीछे की कहानी दिल दहलाने वाली है!

हॉलीवुड वेब सीरीज देखकर श्रद्धा की हत्या को दिया अंजाम

नई दिल्ली: मुंबई के कॉल सेंटर में श्रद्धा वाकर से मिलने वाला आफताब के बीच वहीं दोस्ती हुई। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। पर आफताब के अंदर एक हैवान था। जो बस दिखावे के लिए प्यार कर रहा था। यही बात श्रद्धा समझ नहीं सकी और उसे जान गंवानी पड़ी। इस हंसते हुए चेहरे के पीछे की हैवानित जानकर आप दंग रह जाएंगे। इस मामूस चेहरे के पीछे छिपी ही ऐसी हैवानियत जिसपर सहसा यकीन करना मुश्किल होगा। ये ऐसा क्रूर शख्स है जिसने दिल्ली पुलिस को भी चौंका दिया। उसे अपनी गर्लफ्रेंड से मोहब्बत थी। घरवालों के खिलाफ जाकर वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दिलवालों के शहर दिल्ली आ गया था। पर इस जल्लाद के जिगर में तो कुछ और ही था।

आरोप है कि शातिर आफताब ने बड़ी ही प्लानिंग के साथ श्रद्धा की हत्या को अंजाम दिया। न दोस्ती की फिक्र न प्यार का बंधन। उसने बड़ी ही क्रूरता के साथ श्रद्धा को मौत की नींद सुला दी। जिस श्रद्धा ने आफताब के प्यार में अपने माता-पिता को ठुकरा दिया था। उसको उसके प्यार ने ही धोखा दे दिया। श्रद्धा बस आफताब से शादी करना चाहती थी। लेकिन आफताब इससे इनकार करता रहा। श्रद्धा के बार-बार के दबाव के बाद आफताब ने मन ही मन एक खौफनाक प्लानिंग बना ली और श्रद्धा को खत्म कर दिया।

तो ये प्यार दिखावा था?
बकौल श्रद्धा के माता-पिता मृतक ने बताया था कि आफताब उसके साथ मारपीट करता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आफताब श्रद्धा से शादी नहीं करना चाहता था। तो क्या मुंबई से ही लिव-इन में रह रहे आफताब के मन में शुरू से ही खोट था? तो श्रद्धा जिसे प्यार मान रही थी वो केवल दिखावा था? हकीकत को यही इशारा कर रहे हैं। भोले-भाले मासूम चेहरे में दिखने वाला आफताब एक शातिर दिमाग का भी मालिक था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आफताब ने डेक्सटर वेब सीरीज (हॉलीवुड की वेबसीरीज) हत्या की प्लानिंग की। जब श्रद्धा के माता-पिता का काफी दिनों तक बेटी से संपर्क नहीं हो पाया तो उन्होंने महरौली पुलिस को इसकी जानकारी दी थी।

लड़ाई-झगड़ा और कत्ल
दिल्ली पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होते रहती थी। माता-पिता का घर छोड़कर भागी श्रद्धा आफताब संग अपने रिश्तों को नाम देना चाहती थी। उसने इसके लिए आफताब से जिद की। पर आफताब के जेहन में कुछ और ही चल रहा था। दोनों 15 मई को दिल्ली में शिफ्ट हुए थे और ठीक इसके तीन दिन बाद यानी 18 मई को आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी। हैवानियत ऐसी कि जिसे सुन आप कांप जाएंगे। घर में रखे आड़ी से उसने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े कर डाले।

फ्रिज, अगरबत्ती और सीरियल किलर वाला शो
28 साल के आफताब ने श्रद्धा को मारकर बचने की पूरी प्लानिंग कर ली थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शव को ठिकाने लगाने से पहले आफताब ने एक नया फ्रिज खरीदा था। 300 लीटर वाले इस फ्रिज में श्रद्धा के शव के टुकड़े कर उसमें रखा दिया था। फिर धीरे-धीरे शव को ठिकाने लगाने लगा। यही नहीं, घर में बदबू नहीं आए इसके लिए वह ढेर सारे अगरबत्ती जलाता था। पुलिस ने बताया कि वह अमेरिकी वेब सीरीज ‘डेक्सटर’ देखकर हत्या की प्लानिंग की थी।

रूह कंपा देने वाली हरकत
आफताब ने श्रद्धा की हत्या करने के बाद उसके शव को 18 दिन तक घर में रखा। वह हर रोज शव के एक टुकड़े को घर के बाहर ठिकाने लगाता था। घर में शव की बदबू ना आए इसके लिए वह अगरबत्ती जलाता था। पिट्ठू बैग में रोजना वह श्रद्धा के शव के टुकड़े को बाहर लेकर जाता था और उसे फेंक आता था। सूत्रों के मुताबिक, हत्या के बाद भी वह ऑफिस जाता था। शुरुआती पुलिस जांच में आफताब ने हत्या की बात कबूल की है। उसकी इस हरकत जो भी सुन रहा है, वह कांप जा रहा है।

Share this News...