आदित्यपुर 2 अक्टूबर चित्रांश महापरिवार कल्याण समिति, श्री चित्रगुप्त मंदिर, एमआईजी,आदित्यपुर 2 द्वारा कायस्थ समाज के गौरव पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आज श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और उनके आदर्शों को स्मरण किया।
समारोह में मुख्य रूप से संरक्षक रंजन प्रदीप, अध्यक्ष भैया सूरज भूषण प्रसाद, कोषाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, सचिव आलोक श्रीवास्तव, रोहित सिन्हा उपस्थिति रहें।
