बिरसानगर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर। आज बिरसानगर, जमशेदपुर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की 151वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के पावन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा तथा डॉ. मीरा मुंडा ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष काली शर्मा, जितेंद्र राय, रतन महतो, नीरज शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हुए।

इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, संघर्ष, त्याग और बलिदान को स्मरण किया गया। उनका संपूर्ण जीवन जनजातीय समाज के अधिकारों, जल-जंगल-जमीन, संस्कृति, परंपरा और मातृभूमि के सम्मान की रक्षा के लिए किए गए संघर्ष की अमिट गाथा है।

धरती आबा का विचार, उनका संघर्ष और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव स्वाभिमान, साहस और अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

Share this News...