झारखंड : अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में सुदेश कुमार महतो ने बिखेरा जलवा, ब्लैक बेल्ट में सिल्वर जीता

Chandil,18 Jan: गत 16 जनवरी 2022 को कोलकाता में जिटकन शितोरियू कराटे डू एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड के सुदेश कुमार महतो ने अपना डंका बजाया। इस प्रतियोगिता में झारखंड के 9 प्रतिभागियों ने भाग लिया था जिनमें ईचागढ़ प्रखंड के बिष्टाटांड़ गांव के रहने वाले सुदेश कुमार महतो ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अंतराष्ट्रीय सीनियर काता (ब्राउन/ब्लैक बेल्ट कैटेगरी) में सिल्वर मेडल जीता । सुदेश गोल्ड मेडल जीतने के काफी करीब था। अपने प्रदर्शन की बदौलत सुदेश महतो ने अपने हुनर से प्रतियोगिता के जज और दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। जजों और दर्शकों ने सुदेश की शारीरिक स्फूर्ति को खूब सराहा। आज सुदेश कुमार महतो कोलकाता से अपने ईचागढ़ स्थित पैतृक गांव बिष्टाटांड़ पहुंचा तो गांव में खुशी का माहौल छा गया। सुदेश कुमार महतो को लगातार क्षेत्र के लोगों की ओर से बधाइयां मिल रही हैं।

आजसू ने किया सुदेश का स्वागत आजसू पार्टी के ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष गोपेश कुमार महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिल्वर मेडल विजेता सुदेश कुमार महतो का मिलन चौक पर स्वागत किया। सुदेश कुमार महतो को फूल माला पहनाकर और गुलदस्ता देकर स्वागत किया और बधाई दी। इस मौके पर भगत सिंह मुण्डा, दिलीप दास, चंदन महतो, महेंद्र नाथ महतो आदि आजसू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this News...