गर्मी का असर-झारखंड में अब साढ़े दस बजे तक ही स्कूल

रांची, राज्य में पड़ रही भारी गर्मी के बीच बच्चों के लिए राहत की खबर है। बच्चों को अब स्कूलों से सुबह साढ़े दस बजे ही छुट्टी मिल जाएगी। सरकार ने राज्य में पड़ रही भारी गर्मी को देखते हुए सरकारी स्कूलों को सुबह छह बजे से साढ़े दस बजे तक ही संचालित करने का निर्णय लिया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री जगरनाथ महतो ने इसकी घोषणा मंगलवार को की।
राज्य के सरकारी स्कूलों के समय में यह तीसरी बार बदलाव किया गया है।
राज्य सरकार ने एक अप्रैल से सरकारी स्कूलों के संचालन का समय सुबह सात बजे से अपराह्न एक बजे तक निर्धारित किया था। विभिन्न शिक्षक संघों के विरोध को देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने 13 अप्रैल को स्कूलों का समय सुबह छह बजे से 12 बजे तक कर दिया। इससे भी बच्चों को काफी परेशानी हो रही थी तथा कई जगहों से बच्चों के बीमार होने की सूचना आ रही थी। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने अब सुबह साढ़े दस बजे ही स्कूलों में छुट्टी देने का निर्णय लिया है।

Share this News...