रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा छात्रों के आंदोलन के मद्देनजर 17 अगस्त को कैबिनेट की विशेष बैठक में लिए गए फैसलों से जुड़ी अधिसूचना 18 अगस्त की देर रात जारी कर दी गई है.
हेमंत कैबिनेट ने कुल 22 परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया है. इनमें 11वीं से 13वीं जेपीएससी के साथ-साथ सीडीपीओ और पीजीएल की परीक्षा भी शामिल है. इसके अलावा 06 परीक्षाओं को स्थगित किया गया है. साथ ही 17 परीक्षाओं की सीआईडी से जांच कराने का फैसला लिया है.
सरकार की ओर से कुल आठ नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं, जिसमें टीडीपीएल एजेंसी द्वारा ली गई तमाम उन परीक्षाओं का जिक्र है, जिसको सरकार ने रद्द कर दिया है. सरकार ने उन परीक्षा परिणामों को भी रद्द कर दिया है, जिनका प्रारंभिक कार्य टीडीपीएल से अलग एजेंसी के द्वारा किया गया है.
Jharkhand government issued notification cancelling all TDPL examinations with JSSC CGL
अधिसूचना संख्या 01
TDPL से जुड़ी परीक्षाएं – अधिसूचना संख्या – 5402
झारखंड के विश्वविद्यालयों में गैर-शिक्षण (Non-Teaching) पदों पर भर्ती. 09/2025.
सहायक निदेशक / वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (बैकलॉग) भर्ती 10/2025.
सहायक निदेशक / वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (नियमित) भर्ती 11/2025.
औषधि निरीक्षक (ड्रग इंस्पेक्टर) भर्ती. 12/2025.
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक (बैकलॉग) भर्ती 02/2026.
राजकीय पॉलीटेक्निक / राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में व्याख्याता (बैकलॉग) भर्ती 03/2026.
राजकीय पॉलीटेक्निक / राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में व्याख्याता (नियमित) भर्ती 04/2026.
चिकित्सा महाविद्यालयों (सुपर स्पेशलिस्ट विभाग) में सहायक प्राध्यापक भर्ती 07/2026.
TDPL से जुड़ी परीक्षाएं – अधिसूचना संख्या – 5403
अधिसूचना संख्या 02
सिविल जज (जूनियर डिवीजन) भर्ती 22/2023.
सहायक वन संरक्षक भर्ती 03/2024.
वन क्षेत्र पदाधिकारी (फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर) भर्ती 04/2024.
सहायक सरकारी अभियोजक / एपीपी (बैकलॉग) भर्ती 05/2025.
सहायक सरकारी अभियोजक / एपीपी (नियमित) भर्ती 06/2025.
झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सिविल सेवा) परीक्षा-2025 01/2026.
झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सिविल सेवा) परीक्षा (बैकलॉग)-2025 05/2026.
झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सिविल सेवा) परीक्षा (बैकलॉग)-2023 06/2026.
TDPL से जुड़ी परीक्षाएं – अधिसूचना संख्या – 5404
अधिसूचना संख्या 03
खाद्य सुरक्षा अधिकारी (फूड सेफ्टी ऑफिसर) भर्ती 18/2023.
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) भर्ती 21/2023.
संयुक्त असैनिक सेवा (सिविल सेवा) परीक्षा-2023 01/2024.
सीजीएल की परीक्षा रद्द करने की वजह
इसके अलावा जेएसएससी द्वारा ली गई सीजीएल परीक्षा को भी रद्द कर दिया गया है. नोटिफिकेशन में इस बात का जिक्र किया गया है कि सीजीएल परीक्षा में अनियमितता की शिकायत पर गठित एसआईटी की जांच और वर्तमान में जेपीएससी में हुई अनियमितता की सीआईडी द्वारा अनुसंधान के क्रम में सरकार के समक्ष लाए गए तथ्यों के आधार पर सीजीएल परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया है.
