‘हो’ भाषा के लेखक जानुम सिंह सोय को पद्मश्री

पद्म पुरस्कारों की घोषणा
नई दिल्ली, 25 जनवरी : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों का ऐलान कर दिया गया है। झारखंड से कोल्हान के हिन्दी विभागाध्यक्ष अवकाश प्राप्त प्रोफेसर घाटशिला निवासी हो भाषा के लेखक 72 वर्षीय जानुम सिंह सोय को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया गया है. उन्होंने हो भाषा में सांस्कृतिक एवं सामाजिक मुद्दों पर छह पुस्तकें लिखीं हैं. वे घाटशिला कालेज में पदस्थापित थे. पश्चिम बंगाल के डॉ. दिलीप महलानाबिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा गया है। उन्हें ओआरएस की खोज के लिए ये सम्मान दिया गया। उनके अलावा सपा नेता स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव, तबला वादक जाकिर हुसैन, बालकृष्ण दोषी और श्रीनिवास वर्धन को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।
पश्चिम बंगाल के डॉ. दिलीप महलानाबिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा गया है। उन्हें ह्रक्रस् की खोज (शेष पृष्ठ 7 पर)

हो भाषा के…..
के लिए ये सम्मान दिया गया। 16 अक्टूबर 2022 को 87 साल की उम्र में इनका निधन हुआ था।
कुमार मंगलम बि?ला और सुधा मूर्ति समेत 9 हस्तियों को पद्म भूषण से नवाजा गया है। इनके अलावा 91 को पद्मश्री सम्मान दिया गया है।
रतन चंद्राकर को अंडमान के जारवा ट्राइब्स में मीजल्स के लिए बेहतर काम के लिए पद्मश्री दिया गया है। हीरा बाई लोबी को गुजरात में सिद्धि ट्राइब्स के बीच बच्चों की शिक्षा पर काम करने के लिए और जबलपुर के डॉ. मुनीश्वर चंदर डावर को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। डॉ. मुनीश्वर 50 सालों से वंचित लोगों का बेहद सस्ते में इलाज कर रहे हैं।
पद्म भूषण सम्मान के लिए कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद, पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य, कोवैक्सीन की निर्माता कंपनी भारत बायोटेक के चेयरमैन कृष्ण एल्ला और कंपनी की सह संस्थापक सुचित्रा एल्ला, सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला, मधुर जाफरी, राजीव महर्षि, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नाडेला , गूगल की पेरेंट कंपनी एल्फाबेट के सीईओ सुन्दर पिचाई के नाम का ऐलान किया गया है। वहीं नीरज चोपड़ा , वन्दना कटारिया, अवनि लखेड़ा और सोनू निगम समेत 107 हस्तियों को पद्म श्री देने का ऐलान किया गया है।
पद्म भूषण सम्मान की पूरी सूची
गुलाम नबी आज़ाद 2. बुद्धदेव भट्टाचार्य 3. मधुर जाफरी 4. राजीव महर्षि5. सत्यनारायण नाडेला 6. सुन्दर पिचाई 7. विक्टर बनर्जी 8. गुरमीत बावा (मरणोपरांत) 9. नटराजन चंद्रशेखरन10. कृष्ण एल्ला और सुचित्रा एल्ला 11. देवेंद्र झाझरिया 12. राशिद खान 13. सायरस पूनावाला14. संजय राजाराम 15. प्रतिभा राय 16. स्वामी सच्चिदानंद 17. वशिष्ठ त्रिपाठी पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं। ये पुरस्कार भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष भारतीय नागरिकों को उनके असाधारण कार्यों के लिए प्रदान किए जाते हैं

डॉ.सोय को बधाई
चाईबासा:-घाटशिला कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल व टाटा कॉलेज चाईबासा के पूर्व अध्यक्ष डॉ.जानुम सिंह सोय भारत सरकार का प्रतिष्ठित सम्मान पद्मश्री अवार्ड के लिए चयनित किए जाने पर कोल्हान आदिवासी शिक्षक समिति ( अकास) के अध्यक्ष शालिनी पुरती उपाध्यक्ष दामु सुंडी,सचिव कृष्णा देवगम और कोषाध्यक्ष विमल किशोर बोयपाई समेत सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है और डॉ.सोय को बधाई दी है।

Share this News...