मनोरंजन : जमशेदपुर की अभिनेत्री शिखा चौबे भोजपुरी फिल्म ”प्रोडक्शन न0 1” में दिखायेगी अभिनय का जलवा

वर्षों से सिनेमा मनोरंजन के साथ साथ समाज को सकारात्मक संदेश देने का काम कर रही है। वर्तमान समय के कोरोना महामारी संकट के दौर में मनोरंजन का महत्व काफी बढ़ गया है। मनोरंजन मन में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है। मनोरंजन के अनेक साधन है जैसे सिनेमा, गीत, नृत्य, नाटक, पुस्तक आदि। जिसमें सिनेमा सबसे महत्वपूर्ण अभिव्यक्ति का आयाम माना जाता है। सिनेमा में कलाओं का सभी प्रकार के विधाओं का मिश्रण रहता है। पूरे विश्व में सिनेमा उद्योग का एक विस्तृत बाजार भी मौजूद है। इस उद्योग से लाखों करोड़ों लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलता है। भारत विविध भाषाओं का विशाल देश है और यहां के हिंदी, बंगला, भोजपुरी, असमी, ओड़िया, तमिल, तेलगु आदि भाषाओं में प्रति वर्ष हजारों सिनेमा का निर्माण होता है। जिसका बाजार भारत के बाहर के देशों में भी है।

कला नगरी जमशेदपुर के अभिनेता-अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक विभिन्न भाषाओं के फिल्मों में अभिनय की जलवा बिखेर रहे हैं। जमशेदपुर के सिदगोड़ा निवासी शिखा चौबे ने लोकप्रिय हिंदी सीरियल ”सीआईडी” में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी है। कोरोना महामारी के कारण बॉलीवुड में काम बंद होने की वजह से शिखा ने भोजपुरी फिल्मों की ओर रुख किया। अब वे भोजपुरी फिल्म के पॉवर स्टार संजीव मिश्रा, लोकप्रिय अभिनेत्री मणि भट्टाचार्य,आयुषी तिवारी आदि अभिनीत फिल्म ”प्रोडक्शन न0 1” में अभिनय का जलवा दिखायेगी। शिखा सेकेंड लीड रोल में नजर आयेगी। उन्होंने बताया कि बिहार के सीतामढ़ी जिला के विभिन्न लोकेशन में फिल्म की शूटिंग चल रही है। शिखा कहती है कि यह पारिवारिक फिल्म है। भोजपुरी फिल्मों को बहुत अच्छा बाजार मिल रहा है। जमशेदपुर के संबंध में शिखा कहती है कि यहां फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार को इस दिशा में सार्थक प्रयास करने की आवश्यकता है।

जमशेदपुर फिल्म नगरी बनने की ओर अग्रसर : शामिल सिंह

बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाले जमशेदपुर के कदमा निवासी अभिनेता सह नृत्य निर्देशक शामिल सिंह कहते हैं कि जमशेदपुर व आसपास के मनभावन दृश्य फिल्म निर्माताओं को हमेशा आकर्षित करती है। अन्य राज्य सरकार की तरह यदि झारखंड सरकार द्वारा फिल्म निर्माण का समुचित व्यवस्था की जाय तो बहुत जल्द जमशेदपुर फिल्म नगरी बन जायेगा। उन्होंने कहा कि तकनीकी विकास के कारण अल्प साधन में भी झारखंड के निर्माताओं ने विभिन्न भाषाओं में फिल्म निर्माण के पथ पर अग्रसर है। जमशेदपुर के आसपास यदि फिल्म सिटी का निर्माण किया जाता है तो क्षेत्रीय कलाकारों को रोजगार का अवसर के साथ मंच मिलेगा और सरकार के राजस्व में भी वृद्धि होगी।

Share this News...