शर्मनाक- केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली की मौजूदगी में स्क्रीन पर चलने लगी अश्लील क्लिप

केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली और असम के श्रम मंत्री संजय किशन की मौजूदगी में उस समय शर्मनाक स्थिति बन गई जब असम के तिनसुकिया जिले में एक कार्यक्रम में एक अश्लील क्लिप स्क्रीन पर चलने लगी। घटना शनिवार को तिनसुकिया के होटल में इंडियन ऑयल के मेथनॉल-मिश्रित एम -15 पेट्रोल के पायलट लॉन्च के दौरान हुई। इस दौरान इंडियन ऑयल के कई शीर्ष अधिकारियों के साथ लोकल प्रशासन भी मौजूद था।
हालांकि रामेश्वर तेली ने घटना पर कहा कि उस समय वो तेल कंपनी के एक अधिकारी का भाषण सुन रहे थे। उनका ध्यान स्क्रीन पर नहीं था। उनके पीए ने घटना के बारे में बताया। तिनसुकिया के डीसी भी वहां बैठे थे। उन्हें मामले की जांच का निर्देश दिया गया है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक लॉन्च के लाइव फ़ुटेज को प्रसारित करने के लिए मंच के पीछे स्क्रीन लगाई गई थी। जब इंडियन ऑयल का एक अधिकारी मंच पर बोल रहा था तब अश्लील क्लिप दिखाई दी। इसके बाद वहां हड़कंप की स्थिति बन गई।जब प्रोजेक्टर ऑपरेटर वीडियो क्लिप बदल रहा था, तभी अचानक प्रोजेक्टर स्क्रीन पर एक अश्लील फिल्म दिखाई देने लगी, जिससे सभी हैरान रह गए। वीडियो 3-4 सेकंड तक चला, ऑपरेटर ने जल्दबाजी में उसे काटा।

हिरासत में लिया गया प्रोजेक्टर ऑपरेटर
घटना के बारे में बात करते हुए, तेली ने कहा, ‘उस समय मैं इंडियन ऑयल के एक अधिकारी का भाषण सुन रहा था। मैं स्क्रीन पर नहीं देख रहा था और इससे अनजान था। बाद में, मेरे पीए (निजी सहायक) मेरे पास आए और घटना के बारे में बताया। डीसी भी वहां बैठे थे। मैंने उन्हें तुरंत जांच शुरू करने का निर्देश दिया। अगर यह सच है, तो दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’ अपराध शाखा ने कथित घटना की जांच शुरू कर दी है।
प्रोजेक्टर ऑपरेटर को अपराध शाखा ने पहले ही हिरासत में ले लिया गया है।लेकिन माना जा रहा है कि समारोह में मौजूद कुछ लोगों ने अपने स्मार्टफोन में इस घटना को रिकॉर्ड कर लिया था।

Share this News...