हेल्थ सेक्रेटरी ने जिम्मेवार स्वास्थ्य प्रमुख को पिलायी डाँट,सस्पेंड करने की धमकी

आज हेल्थ सेक्रेटरी ने जिम्मेवार स्वास्थ्य प्रमुख को डाँट पिलायी और उनको सस्पेंड करने की भी धमकी दी। पता चला है कि हेल्थ सेक्रेटरी ने उनसे मलेरिया की दवा का डोज पूछा लेकिन वह सही जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद उनकी बहुत खिंचाई की। पूर्वी सिंहभूम में स्वास्थ्य प्रबंधन की हालत ठीक नहीं है। अस्पतालों में दवाओं का आभाव देखा जा रहा, जबकि मलेरिया का प्रकोप बढ़ा हुआ है। उपायुक्त द्वारा निरीक्षण और निर्देश जारी करने के बावजूद अपेक्षित सुधार नहीं है। “सैंया भये कोतवाल तो डर काहे का” वाली हालत बनी हुई है क्योंकि उस प्रमुख अधिकारी को लगता है सरकार में स्वास्थ्य मंत्री उनके संरक्षक हैं।

Share this News...