अर्पण ने बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाईं

जमशेदपुर में नदी के की तटीय क्षेत्र बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ पीड़ित लोगों की जीवन तथा संपत्ति की रक्षा करने के लिए शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था अर्पण के कार्यकर्ता तत्पर हैं। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए स्थापित किये गये आश्रय शिविरों में एवं घरो में पहुंचकर संस्था के सदस्य बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने के साथ-साथ अत्यावश्यक सामग्री ले जाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
इस कार्य को सफल बनाने में संस्था के जूगुन पांडे, महेश मिश्रा, प्रिंस सिंह, बिभाष मजुमदार, कंचन बाग, सूरज चौबे, सागर चौबे एवं अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।

Share this News...