फिल्म सिटी बनने की राह पर अग्रसर लौह नगरी जमशेदपुर

शहर के खूबसूरत लोकेशन पर फिल्मांकन की जा रही भोजपुरी फिल्म ”फाइटर एक रक्षक”
जमशेदपुर : लौह नगरी के रूप में विश्व के मानचित्र पर पहचान बनाने वाले जमशेदपुर शहर फिल्म सिटी बनने की राह पर अग्रसर है। यहां प्रतिदिन विभिन्न भाषाओं के सिनेमा व बीडियो एलबम का फिल्मांकन होती है। आये दिन बॉलीवुड के नामचीन निर्माता निर्देशक भी बड़े बजट की सिनेमाओं का फिल्मांकन करते हैं। वर्तमान समय में जमशेदपुर शहर के विभिन्न स्थानों पर निर्मात्री रचना सिंह के भोजपुरी सिनेमा ”फाइटर एक रक्षक” दीपक सिंह के निर्देशन में फिल्माया जा रहा है। फिल्म में बॉलीवुड व स्थानीय अभिनेता, अभिनेत्री व अन्य क्रू मेंबर्स काम कर रहे हैं। जिसमें विश्व कीर्तिमान स्थापित मार्शल आर्ट के एक्शन डायरेक्टर अमित मोदक, सह निर्देशक दीना पांडा, जमशेदपुर के अभिनेत्री किरण मिश्रा, मुंबई के विनय राणा, माही खान, लखनऊ के रूपेश मिश्रा आदि प्रमुख है।

Share this News...