Jharkhand Khunti : नर्सिंग छात्राओं का Private Part छूकर सहनशक्ति टेस्ट लेने वाला संचालक परवेज गिरफ्तार

रांची: खूंटी जिले के तिरला में नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर में छात्राओं के प्राइवेट पार्ट छूकर बंद कमरे में उनका सहनशक्ति टेस्ट करने वाला एनजीओ संचालक परवेज आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नर्सिंग इंस्टीट्यूट में ट्रेनिंग करने वाली इन छात्राओं का बीते दिन सहनशक्ति टेस्ट किया गया था। छात्राओं से छेड़छाड़ का संगीन आरोप एनजीओ संचालक परवेज आलम उर्फ बबलू पर लगा था। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने परवेज को गिरफ्तार कर लिया।
खूंटी के इस नर्सिंग कॉलेज में अध्ययनरत छात्राओं से छेडख़ानी के इस सनसनीखेज मामले के उजागर होने के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने खूंटी के डीसी और एसपी को पूरे मामले की जांच का आदेश दिया था। इसके बाद खूंटी के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पूरे मामले की गहन जांच-पड़ताल की। छात्राओं की एनजीओ संचालक परवेज आलम के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत सही पाए जाने के बाद बीडीओ ने वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद एनजीओ होरा के संचालक परवेज आलम उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर लिया।
मालूम हो कि बीते दिन झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के खूंटी दौर के क्रम में छात्राओं से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ। तब सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी बखला ने इसकी शिकायत खूंटी के एसडीओ से की। इसके बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया। राज्य के नक्सल प्रभावित खूंटी जिले के तिरला में होरा एनजीओ नर्स ट्रेनिंग सेंटर का संचालन करती है।
इसमें कुल 60 छात्राएं नर्सिंग का ट्रेनिंग ले रही है। फर्स्ट ईयर में 20 और सेकेंड इयर में कुल 40 छात्राएं यहां प्रशिक्षण ले रही हैं। इनमें 40 जनजातीय छात्राएं हैं। एनजीओ संचालक परवेज आलम ने इन छात्राओं को सहनशक्ति टेस्ट के नाम पर बंद कमरे में बुलाकर उनसे छेडख़ानी की। छात्राओं के प्राइवेट पार्ट, नाजुक अंगों से छेड़छाड़ की गई। एनजीओ संचालक ने इन छात्राओं को नर्सिंग ट्रेनिंग के लिए इस तरह के टेस्ट को जरूरी बताकर अपने जाल में फंसाया था। इधर छेड़छाड़ के बाद डरी-सहमी कई छात्राओं ने भविष्य की चिंता में अपने को असुरक्षित बताया है। उनका कहना है कि होरा एनजीओ के संचालक परवेज आलम ने उन्हें छेड़छाड़ की बात उजागर करने पर कड़ी हिदायत दी थी। इस मामले में खूंटी की बीडीओ सविता सिंह ने महिला थाने में एनजीओ संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इसके बाद परवेज आलम को गिरफ्तार कर लिया गया। परवेज आलम रांची के कडरु इलाके का रहने वाला है

Share this News...