दुमका में भाजपा की तिरंगा यात्रा

दुमका , आजादी के 75 वर्ष अमृत महोत्सव के अवसर पर गुरुवार को उपराजधानी स्थित वीर कुंवर सिंह चौक से टीन बाजार चौक तक तिरंगा यात्रा निकाला गया । यात्रा में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी उपस्थित रहे। मौके पर बड़ी संख्या में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम का गगनभेदी नारा लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय से भी जिला अध्यक्ष परितोष सोरेन के नेतृत्व में वीर कुंवर सिंह चौक से टीन बाजार होते हुए स्वामी विवेकानंद चौक तक तिरंगा यात्रा निकाला गया । मौके पर मुख्य रूप से सांसद सुनील सोरेन प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा जिला संगठन के प्रभारी सतेंद्र कुमार पूर्व मंत्री डॉ लोइस मरांडी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरिंदर सिंह मुन्ना, सुरेश मुर्मू ,निवास मंडल, अमिता रक्षित जिला उपाध्यक्ष मनोज पांडे, धर्मेंद्र सिंह बिट्टू , जवाहर मिश्रा, बबलू मंडल गौरव कांत, जिला महामंत्री विवेकानंद राय, दीपक स्वर्णकार ,लक्ष्मण स्वर्णकार, पंकज वर्मा, रूपेश मंडल, जयप्रकाश मंडल, नरेश मंडल ,सहदेव मरांडी ,शुभाशीष चटर्जी, गुंजन मरांडी एवं श्यामदेव हेंब्रम के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र नेताओं ने भाग लिया।

Share this News...