Dumka: नाबालिग के साथ गैंगरेप , 6 आरोपी गिरफ्तार

Dumka,19 Jan: जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र में लकड़ी चुनने गई नाबालिग युवती के साथ गैंगरेप के मामले में छह आरोपी जोसेफ मुर्मू, संतोष मुर्मू, सुशील मुर्मू,किरानी मुर्मू, मिथुन मुर्मू और नीरज मुर्मू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । घटना खुर्द बुलगुमा गांव की है। उक्त जानकारी जरमुंडी एसडीपीओ उमेश कुमार सिंह ने आज दी। उन्होंने बताया कि लड़की जलावन के लिए लकड़ी चुनने गई थी तभी यह घटना की गई। घर आने पर लड़की ने घटना की जानकारी परिजनों को दी जिसके बाद परिजन थाना पहुंचे। पुलिस ने तत्काल धारा 323/341/376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर 164 के तहत लड़की का बयान कराया । इसके बाद थाना प्रभारी दयानंद साह और पु अ नि प्रभाष रवानी के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने छापामारी कर नामजद आरोपियों को गिरफतार कर लिया। इस मामले में अनुसंधान ज़ारी है। श्री सिंह ने कहा कि छापेमारी टीम के पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत करने की अनुशंसा की जाएगी।

Share this News...