धनबाद में ED की बड़ी कार्रवाई, दो दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापा

महिलाओं ने ईडी टीम का किया विरोध

लोयाबाद स्थित एक कोयला कारोबारी के आवास पर ईडी की टीम ने छापेमारी की. टीम के पहुंचते ही आसपास की महिलाएं विरोध में उतर आईं और कार्रवाई का विरोध करने लगीं. कुछ देर तक मौके पर गहमागहमी का माहौल बना रहा. महिलाओं के विरोध के कारण ईडी अधिकारियों को घर के अंदर प्रवेश करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. बाद में टीम आवास के भीतर दाखिल हुई और आवश्यक जांच प्रक्रिया शुरू की. मौके पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

सीढ़ी के सहारे घर में घुसे ईडी अधिकारी

इस बीच एक जगह ईडी की टीम को कार्रवाई के दौरान मशक्कत भी करनी पड़ी. एक कोयला कारोबारी के रिश्तेदार के ठिकाने पर दरवाजा नहीं खोले जाने के कारण अधिकारियों को सीढ़ी लगाकर परिसर के अंदर प्रवेश करने का प्रयास करना पड़ा. काफी देर की कोशिश के बाद टीम ने आगे की कार्रवाई शुरू की.

वहीं, मेमको मोड़ स्थित नालंदा कॉटेज में भी एक कोयला कारोबारी के आवास पर ईडी की छापेमारी जारी है. फिलहाल सभी ठिकानों पर ईडी की तलाशी जारी है. जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि कार्रवाई में क्या-क्या दस्तावेज या अन्य अहम साक्ष्य मिले हैं.

Share this News...