ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान ने इंसास रायफल से खुद को उड़ाया

घर में चल रही थी शादी की तैयारी,

रांची, 17 january। रांची के बुढ़मू थाने में तैनात पुलिस जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। बुढमू थाने में संतरी के पथ में पदस्थापित देवेश प्रसाद ने खुद को अपने इंसास राइफल से गर्दन मे सटा कर गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 2018 बैच के सिपाही देवेश बुढ़मू थाने में ही पदस्थापित थे। थाना प्रभारी सिद्धेशवर महथा ने बताया कि रविवार सुबह चार बजे से उनकी डयूटी थी। इधर, देर शाम चार बजे तक पुलिस मामले की छानबीन करती रही। इसी बीच देवेश के परिजनों व स्थानीय ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे बुढ़मू मुख्य पथ पर प्रदर्शन किया व सड़क जाम कर दिया।
दरअसल, जांच के दौरान थाना प्रभारी ने गोली चलने की अवाज नही सुनाई देने की बात कही। इसी पर वे उग्र हो गए व थाना के समीप बुढमू राय रोड को जाम कर दिया। और थाना प्रभारी को सस्पेंड करने की मांग ग्रामीण एसपी से करने लगे। हालांकि बाद में ग्रामीण एसपी नौसाद आलम के समझने के बाद जाम खत्म हुआ।
गौरतलब है कि इससे पहले सुबह मार्निंग वॉक से लौटने के बाद अन्य साथियों ने देवेश की खोजबीन शुरू की। कुछ पता नहीं चलने पर छत में आकर देखा तो देवेश मृत पड़ा हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर खलारी डीएसपी मनोज कुमार थाना पहुंचें और छानबीन में जुट गए। मृतक रातू थाना के हिसरी गांव का निवासी है। मृतक के बडे़ भाई नंद किशोर प्रसाद ने बताया कि 21 मई को उसकी शादी होने वाली थी। घर में जोर-शोर से शादी की तैयारियां चल रही है।

Share this News...