कांग्रेस का राजभवन पर प्रदर्शन, पूर्वी सिंहभूम के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में हुए शामिल

जमशेदपुर : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर भाजपा सरकार के द्वारा अडानी समुह को एलआईसी एवं एसबीआई में जमा मध्यम वर्गीय एवं गरीबों के पूंजी को ताक पर रखकर दे दिया गया। जिसके विरोध में राजभवन मार्च आयोजित कर विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया।
जमशेदपुर से हिस्सा लेने वालों में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे एवं वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में पाँच सौ से अधिक कांग्रेसजन राँची राजभवन मार्च विशाल विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने बताया कि राजभवन मार्च का आयोजन मोहराबादी के बापू वाटिका से प्रारंभ होकर राजभवन तक पहुँचा, आंदोलन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं माननीय मंत्रीगण आलमगीर आलम, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया। जमशेदपुर से जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद, रविंद्र कुमार झा, सामंता कुमार, अवधेश सिंह, सुबोध सिंह सरदार, प्रिंस सिंह, खगेनचन्द्र महतो, जितेन्द्र सिंह, के के शुक्ल, अमरजीत नाथ मिश्र, परविंदर सिंह, कमलेश कुमार पाण्डेय, परितोष सिंह, कार्यकारीअध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनकर, भरत सिंह, चरणपाल सिंह, अजय मंडल, आशीष ठाकुर, अतुल गुप्ता, प्रमोद मिश्र, सीताराम चौधरी, राकेश साहू, रईस रिजवी छब्बन, दिबेश राज, सन्नी सिंह, अशोक कुमार सिंह, ज्योति मिश्र, नलनी सिन्हा, अभिजीत सिंह, राहुल गोस्वामी, बिजेन्दर पाण्डेय, अशोक सिंह, रानी राव, रंजीत झा, बलदेव सिंह, कुलदीप सिंह, नवीन मिश्र, ईश्वर चन्द्र गुप्ता, कैसर आलम अंसारी, लक्की शर्मा सहित सम्पूर्ण प्रदेश से हजारों-हजार कांग्रेसजन शामिल हुए।

Share this News...