Jharkhand :अनेक सीओ का तबादला, धनंजय तुरंत लौटे राजनगर

Kolhan : ईचागढ़, मुसाबनी,बहरागोड़ा,नीमडीह,कुमारडुंगी
—————————————
स्थानांतरित पदाधिकारियों की सूची:

मारगोमुंडा देवघर के सीओ भोला शंकर महतो को ईचागढ़, सरायकेला का सीओ, पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे जीत राय मुर्मू को बहरागोड़ा का सीओ, रामकंडा गढ़वा के बीडीओ रामजी वर्मा को गोविन्दपुर धनबाद का सीओ, सदर हजारीबाग के सीओ राजेश कुमार को झरिया का सीओ, साहेबगंज के कार्यपालक दंडाधकारी जयकुमार राम को मांडू रामगढ़ का सीओ, जमुआ गिरिडीह सीओ द्वारिका बैठा को सरैया हाट दुमका का सीओ, टुटारी रोड पलामू के सीओ सच्चिदानंद कुमार वर्मा तोरपा खूंटी का सीओ, रामकंडा गढ़वा के सीओ नीतिन शिवम गुप्ता को निरसा धनबाद का सीओ, विश्रामपुर पलामू के बीडीओ संजय पांडेय को नीमडीह सरायकेला का सीओ, चंदनकियारी के सीओ मनोज कुमार बेरमो का सीओ.
पदस्थापन की प्रतीक्षा में रही श्रीमती नुपूर नलिनी भगत को रांची का सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, पुरडेगा सिमडेगा के बीडीओ अमित भगत को रांची सदर सीओ, बहरागोड़ा के सीओ हीरा कुमार को बगोदर का सीओ, खूंटी के सीओ बिनोद कुमार प्रजापति को रांची सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी
पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे राकेश भूषण सिंह को पूर्वी टुंडी धनबाद का सीओ, दारू हजारीबाग के बीडीओ राम रत्न कुमार वर्णवाल को चंदवारा कोडरमा का सीओ, मधुपुर देवघर के सीआई सह कानूनगो रमेश चंद्र तिवारी को सरिया गिरिडीह का सीओ, हजारीबाग भू-अर्जन काार्यलय के सीआई सह कानूनगो ओमप्रकाश को हजारीबाग का सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, सरिया सीओ सुश्री सुनीता कुमारी को हेरहंज लातेहार का सीओ
पदस्थापन की प्रतीक्षा में बैठीं श्रीमती मधु मिश्रा को खूंटी सदर का सीओ, पदस्थापन प्रतीक्षा में रहे अशोक राम को बिरनी गिरिडीह का सीओ, पदस्थापन प्रतीक्षा में रहे कमलेश उरांव को कैरो लोहरदगा का सीओ, सारठ देवघर के सीओ बलि राम मांझी को बोलवा सिमडेगा का सीओ, निरसा के सीओ मो. मोदस्सर नजर मंसूरी को छत्तरपुर पलामू का सीओ, टाटीझरिया हजारीबाग के सीओ विजय कुमार -1 को सेन्हा लोहरदगा का सीओ, मुसाबनी पूर्वी सिंहभूम की सीओ सुश्री अमृता खाखा को हजारीबाग का सहायक बंदोबस्त पदधिकारी, ठाकुर गंगटी गोड्डा के सीओ धनंजय को राजनगर सरायकेला का सीओ, मेहरमा गोड्डा के सीओ अरविन्द देवाशीष टोप्पो को बरही का सीओ, कुमारडुंगी प. सिंहभूम के सीओ शशिकांत सिंकर को चलकुशा हजारीबाग का सीओ, धनबाद के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी नरेन्द्र नाथ सांडिल को रांची का सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, रांची के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी राजेश कुमार मिश्रा को उटारी रोड पलामू का सीओ, बरकट्ठा हजारीबाग के सीओ निर्मल सोरेन को पलामू का सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है. ऐसे पदाधिकारियों का जिनका स्थानांतरण किया गया लेकिन उनका पदस्थापन नहीं हुआ वे राजस्व विभाग में योगदान करेंगे. इन अधिकारियों को तत्काल विरमित कर योगदान सुनिश्चित करने का निर्देश नियंत्री अधिकारियों को दिया गया है. उल्लेखनीय है कि आज के स्थानांतरण में गोड्डा ठाकुर गंगटी के सीओ धनंजय का तबादला चर्चा में है. पिछले स्थानांतरण में उनको गम्हरिया से स्थानांतरित किया गया था. वहां से उन्हें पुन: सरायकेला-खरसावां में ही चम्पई सोरेन के इलाके राजनगर में बुला लिया गया.

Share this News...