गृह मंत्री अमित शाह से मिले सीएम हेमंत सोरेन ,द्रौपदी मुर्मू को समर्थन के मसले पर चर्चा :

NEW DELHI 27 JUNEझारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने दिल्ली में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इसे शिष्टाचार मुलाकात कहा गया. हालांकि, यह माना जा रहा है कि गृह मंत्री से मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दिये जाने के मसले पर भी चर्चा हुई है. इस चुनाव में भाजपा की ओर से झारखंड की पूर्व राज्यपाल और जनजाति समाज की द्रौपदी मुर्मू को प्रत्याशी बनाया गया है. दूसरी ओर विपक्ष की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को खड़ा किया गया है.
झामुमो ने अब तक द्रौपदी और यशवंत में से किसी के भी नाम पर अपनी राय तय नहीं की है. ऐसे में सीएम और गृहमंत्री की मुलाकात के बाद कयास लगाया जा रहा है कि झामुमो भी राष्ट्रपति चुनाव में प्रत्याशी के नाम पर जल्द ही अपना फैसला सुना देगा.
जेएमएम ने पहले यशवंत सिन्हा के नाम का समर्थन किया था।लेकिन द्रौपदी मुर्मू के नाम का आने के बाद वह उलझन में है।

Share this News...