चाईबासाः कंटबा मे लगाया गया 5किलोग्राम का आईईडी बरामद , किया गया निष्क्रिय

प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सलियों के विरूद्ध कोल्हान कोर एरिया में अभियान संचालन किया जा रहा था। उल्लेखनीय है कि भा०क०पा० (माओ०) के कमांडर अजय महतो, मोछु एवं अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है। उक्त सूचना के आलोक में अभियान के क्रम में आज को गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम आराहासा कैम्प से हुसिपी – कटंबा के रास्ते में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से 05 से 06 KG का 01 LE.D (केन बम विस्फोटक लगाया गया था, जिसे सुरक्षा बलों के द्वारा बरामद किया गया है एवं बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है। क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी है।

Share this News...