चांडिल : BSIL/VRS हादसे की जानकारी लेने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, प्लांट अधिकारियों को कहा ज्यादा स्मार्ट ना बनो

चांडिल : BSIL/VRS हादसे की जानकारी लेने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, प्लांट अधिकारियों को कहा ज्यादा स्मार्ट ना बनो
Chandi,8April: चांडिल थाना क्षेत्र के छोटालाखा स्थित बीएसआईएल/वनराज स्टील कंपनी में क्लीन ब्लास्ट से सात मजदूरों के झुलसने की जानकारी मिलने पर आज पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय चांडिल पहुंचे। इस दौरान कंपनी के गेस्ट हाउस में प्रबंधन के अधिकारियों से बात की। सुबोध कांत सहाय ने प्रबंधन के अधिकारियों को कह डाला कि “ज्यादा स्मार्ट ना बनो, ज्यादा स्मार्ट बनोगे तो फिर हमें दुबारा आना पड़ेगा”। पूर्व मंत्री ने कामगारों व जमीन दाताओं के खिलाफ प्रबंधन की ओर से नकारात्मक भूमिका पर नाराजगी जाहिर की। सुबोधकांत सहाय ने कहा कि कंपनी को दुबारा चालू करने के दौरान कंपनी प्रबंधन को गांव के लोगों को विश्वास में लेना चाहिए था। वर्षों बाद कंपनी पुनः चालू हो रहीं है लेकिन प्रबंधन ने स्वयं ही ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न कर दी जिससे ग्रामीणों और जमींनदाताओं का कंपनी पर विश्वास नहीं रहा। उन्होंने बिहार स्पंज आयरन कंपनी के जीएम आर के शर्मा को नसीहत दी की कंपनी सुचारू और शांतिपूर्वक चले, इसके लिए गांव में भी शांति होनी चाहिए। पूर्व मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बेवजह आरोप लगाकर प्रबंधन ने लोगों को जेल भेजने का काम किया। उन्होंने कंपनी प्रबंधन को कहा कि वे दुबारा कंपनी आने को बाध्य ना करे। इसके पहले सुबोधकांत सहाय ने साईं मंदिर में माथा टेका।

Share this News...