चड़क मेला व भोक्ताघुरा आस्था व श्रद्धा का प्रतीक : हरेलाल महतो

चांडिल : नीमडीह प्रखंड अंतर्गत आंडा गांव में बुधवार को चड़क पूजा सह भोक्ताघुरा अनुष्ठान का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था के अनुसार चड़क पूजा व भोक्ताघुरा में भगवान शिव जी के आराधना का विशेष महत्व है। इस धार्मिक अनुष्ठान में आजसू के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने उपस्थित होकर शिव मंदिर में माथा टेककर क्षेत्र की सुख शांति के लिए प्रार्थना की और भोक्ताघुरा अनुष्ठान में शामिल हुए। इस अवसर पर हरेलाल महतो ने कहा कि देवादिदेव महादेव की पूजा से आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि चड़क पूजा व भोक्ताघुरा आस्था व श्रद्धा का प्रतीक है। चड़क पूजा से गांव में शांति रहती है। मौके पर लक्ष्मीकांत महतो, बेनुधर महतो, सनत महतो आदि उपस्थित थे।

Share this News...