बदलाव-सीबीएससी सिलेबस से हटी इस्लामी साम्राज्य की कहानी, फैज की नज्में

new delhi 23 april सीबीएससी ने अपने नए सिलेबस में कक्षा 10 की समाज विज्ञान की पुस्तक से पाकिस्तानी शायर फैज अहमद फैज की शायरी और 11वीं की इतिहास पुस्तक से इस्लाम की स्थापना, उसके उदय और विस्तार की कहानी को हटा दिया गया है। इसी तरह, 12वीं की किताब से मुगल साम्राज्य के शासन-प्रशासन पर एक अध्याय में बदलाव किया गया है। सिलेबस में इन बदलावों पर शिक्षक समुदाय की राय बंटी हुई है।
इसी तरह, 10वीं के सिलेबस में फूड सेफ्टी से एग्रीकल्चर पर ग्लोबलाइजेशन का असर विषय हटा दिया गया है।
‘धर्म, सांप्रदायिकता और राजनीति – सांप्रदायिकता, धर्मनिरपेक्ष राज्य’ कॉलम में फैज अहमद फैज की उर्दू में दो कविताओं के अनुवादित अंशों को भी बाहर कर दिया गया है। सीबीएसई ने कोर्स में से ‘लोकतंत्र और विविधता’ पर चैप्टर भी हटा दिया है।

ये टॉपिक हटाए गए

11वीं क्लास के इतिहास के सिलेबस से जो चैप्टर सेंट्रल इस्लामिक लैंड्स हटाया गया है उसमें पिछले साल के सिलेबस के अनुसार अफ्रीकी-एशियाई क्षेत्रों में इस्लामिक साम्राज्य का उदय का अर्थव्यवस्था और समाज पर प्रभाव के बारे में बताया गया था। यह चैप्टर इस्लाम के उदय, खिलाफत के उदय और साम्राज्य निर्माण से जुड़ा है।
इसी तरह 12वीं में हिस्ट्री सिलेबस में हटाए गए ‘द मुगल कोर्ट: रिकंस्ट्रक्टिंग हिस्ट्रीज थ्रू क्रॉनिकल्स’ वाले चैप्टर में मुगलों के सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक इतिहास के पुनर्निर्माण के लिए मुगल दरबारों के इतिहास के बारे में बताया गया था।
एक कार्टून भी हटाया गया है जो अजीत निनन का है। इस कार्टून में धार्मिक प्रतीकों से सजी हुई एक खाली कुर्सी है, जिसके साथ लिखा है- यह कुर्सी मनोनीत मुख्यमंत्री के लिए अपनी धर्मनिरपेक्ष साख साबित करने के लिए है, बहुत कुछ होगा।

हटाए गए चैप्टर और टॉपिक्स के पीछे तर्क देते हुए अधिकारियों ने कहा कि बदलाव सिलेबस के युक्तिकरण का हिस्सा है और राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की सिफारिशों के अनुसार ही हैं।

अगले सेशन में नहीं होंगे दो टर्म एग्जाम
हालांकि सिलेबस में बदलाव 2022-23 एकेडमिक सीजन के लिए स्कूलों के लिए पिछले साल दो-टर्म का एग्जाम को दोबारा सिंगल बोर्ड में वापसी के फैसले का संकेत है। बोर्ड के अधिकारियों ने पिछले हफ्ते कहा था कि स्थिति को ध्यान में रखते हुए समय के साथ आखिरी निर्णय लिया जाएगा।

सीबीएसई हर साल 9वीं से 12वीं के लिए सिलेबस बनाता है जिसमें एजुकेशन मटेरियल, लर्निंग मैथड के साथ एग्जाम सिलेबस, एकेडमिक ट्रेनिंग और वैल्युएशन के दिशानिर्देश शामिल होते हैं। मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए बोर्ड एनुअल वैल्युएशन करने के पक्ष में है। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 2022-23 के एकेडमिक सेशन के सिलेबस को उसी के अनुसार डिजाइन किया गया है।

पहले भी हटाए चैप्टर जिनसे विवाद बढ़े
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब बोर्ड ने कुछ ऐसे चैप्टर को सिलेबस से हटा दिया है जो दशकों से उसका हिस्सा रहे हैं। सिलेबस को युक्तिसंगत बनाने के निर्णय के तौर पर सीबीएसई ने 2020 में घोषणा की थी कि 11वीं के राजनीति विज्ञान की बुक में संघवाद, नागरिकता, राष्ट्रवाद और धर्मनिरपेक्षता के चैप्टर पर छात्रों का आंकलन करते समय विचार नहीं किया जाएगा, जिससे एक बड़ा विवाद पैदा हो गया। हालांकि सबजेक्ट को 2021-22 के एकेडमिक में बहाल किया गया और यह सिलेबस का हिस्सा बना रहा।
गणित में भी कई चैप्टर हटा दिए गए
ऐसा नहीं है कि सिर्फ इतिहास या समाज विज्ञान जैसे विषयों के चैप्टर ही हटाए या बदले गए हैं। सीबीएसई ने नए सिलेबस में गणित के भी कई चैप्टर हटा दिए और उनकी जगह नए अध्याय जोड़े हैं। क्लास 11 के गणित की पुस्तक से तो चार-पांच अध्याय हटा दिए गए। सीबीएसई ने पिछले शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए भी पाठ्यक्रमों में बदलाव किया था। तब बोर्ड ने 11वीं की राजनीति शास्त्र पुस्तक से संघवाद, नागरिकता, राष्ट्रवाद, धर्निरपेक्षता जैसे अध्याय हटा दिए थे, लेकिन विवाद होने पर इन्हें वापस जोड़ दिया गया था। एनसीईआरटी ने वर्ष 2012 में कक्षा नौ, 10, 11 और 12 की राजनीति शास्त्र की पुस्तकों से छह कार्टून हटा दिए थे। वहीं, 2018 में इसने पुस्तकों में राजनीतिक टिप्पणियों की समीक्षा की थी जिनके तहत कार्टूनों के कैप्शन भी बदले गए थे।

Share this News...