भाजपा : हाथों में तिरंगा लेकर मना आजादी का अमृत महोत्सव, साकची आमबगान से निकली तिरंगा यात्रा, क्षेत्र का किया भ्रमण

जमशेदपुर, 7 अगस्त (रिपोर्टर) : आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का संदेश लेकर भाजपा ने स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्यगाथा का गान करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली. महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में निकली उक्त यात्रा में सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश मंत्री सह प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा समेत प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी आदि शामिल हुए. इसकी शुरुआत साकची नेताजी सुभाष (आमबगान) मैदान से प्रारंभ हुई. दो बड़े वाहन पर देशभक्ति गीत, 11 सदस्यीय बैंड-बाजा, आतिशबाजी एवं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए कार्यकर्ता निकले. उक्त यात्रा बंगाल क्लब, बड़ा गोलचक्कर, आई अस्पताल, बसंत टॉकीज गोलचक्कर, नौ नंबर स्टैंड होते हुए साकची मिल्खी राम बिल्डिंग, रामलीला मैदान, शीतला मंदिर से होते हुए पुन: नेताजी सुभाष मैदान तक पहुंची. इस दौरान कई संस्थाओं ने तिरंगा यात्रा का स्वागत कर शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा की और शीतल जल की सेवा प्रदान की.
इस अवसर पर सांमद विद्युत वरण महतो ने कहा कि यह तिरंगा हमारी राष्ट्रीयता और एकता की पहचान है. देश अपने आजादी का 75वां वर्षगांठ मना रहा है और इस महोत्सव से जुडऩेवाली पीढ़ी के लिए हर्ष और गर्व का विषय है. कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परिश्रम और उनकी नीतियों के कारण ही देश को टुकड़े करने का सपना देखनेवाले मुंह के बल गिरे. तिरंगा यात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, चंद्रशेखर मिश्रा, अभय सिंह, देवेंद्र सिंह, बिनोद सिंह, राजकुमार सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, मनोज कुमार सिंह, कल्याणी शरण, मिथिलेश सिंह यादव, राजन सिंह, योगेश मल्होत्रा, अनिल सिंह, पवन अग्रवाल, नीरज सिंह, भूपेंद्र सिंह, विकास सिंह, गुरुदेव सिंह राजा, चित्तरंजन वर्मा, सुशांत पांडा, अप्पा राव, संजीव सिन्हा, अनिल मोदी, प्रेम झा, निशांत कुमार सहित मोर्चा के अध्यक्ष व कई मंडल अध्यक्ष मौजूद थे.

तिरंगा यात्रा में साकची मारवाड़ी सम्मेलन ने की सेवा

आजादी के अमृत महोत्सव उपलक्ष्य में रविवार की सुबह ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का संदेश लेकर निकली तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों की मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा ने सेवा की. साकची गोलचक्कर पर उन देशभक्तों पर शाखा सदस्यों ने पुष्प वर्षा की. साथ ही पानी का वितरण किया गया. इस दौरान साकची थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह एवं उनकी टीम का भी सहयोग मिला. मौके पर शाखा अध्यक्ष महावीर प्रसाद मोदी, सचिव सुरेश कुमार काउंटिया, सांवरमल अग्रवाल, भोला चौधरी, अंकुश जवानपुरिया, गौरव अग्रवाल, बबलू अग्रवाल, मुरारी लाल अग्रवाल, सन्नी संघी, प्रमोद झालुका आदि शामिल थे.

Share this News...