नही रहे प्रख्यात कथक नर्तक:पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज

पद्म विभूषण प्रशिद्ध कथक नर्तक और पंडित बिरजू महाराज का हार्ट अटैक की से निधन हो गया है। 83 साल के बिरजू महाराज ने रविवार और सोमवार की दरमियानी रात दिल्ली के साकेत हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।
बिरजू महाराज की पोती रागिनी ने बताया कि महाराज का एक महीने से इलाज चल रहा था। बीती रात करीब 12.15-12.30 बजे उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है। सेलेब्स सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बिरजू महाराज को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
सेलेब्स ने दी श्रद्धांजली
एक्टर अनुपम खेर ने बिरजू महाराज को अपने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के दिनों से याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा कि, ‘महाराज को परफॉर्म करते हुए देखना हमेशा एक जादुई अनुभव रहता था। वह मुझसे कहते थे, तेरी आंखों में बहुत शरारत है।

Share this News...