डायन बिसाही का मामला: अर्जुन मुंडा पहुंचे देखने ज़िंदा जलाई गयी महिला को

रांची,14 जनवरी।केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज सिमडेगा में मॉब लिंचिंग की शिकार झरियो देवी को देखने देवकमल अस्पताल गए।ज्ञात हो कि कुड़पानी,डीपाटोली गांव में कल 13 जनवरी को 60 वर्षीय झरियो देवी पर डायन बिसाही होने का आरोप लगाकर उन्हें आग में झोंक दिया गया था।उनकी हालत गंभीर है और रांची के देवकमल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

श्री मुंडा ने डॉ अनंत सिन्हा जी से उनका बेहतर इलाज करने का आग्रह किया।श्री मुंडा ने झरियो देवी के पुत्र वीरेंद्र से घटना के बारे में जानकारी ली।श्री मुंडा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं एक बार फिर यह दोहरा रहा हूं कि इस तरह के जघन्य अपराध तब घटित होते हैं,जब प्रशासन निष्क्रिय रहता है।पुलिस प्रशासन दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे।

Share this News...