रांची….
रांची में जमीन घोटाले को लेकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। रिम्स जमीन घोटाले से जुड़े मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में तत्कालीन भूमि सुधार उपसमाहर्ता, जिला अवर निबंधक और अंचल अधिकारी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एसीबी थाना कांड संख्या 01/2026 से संबंधित मामले में यह कार्रवाई की गई है। 17 नवंबर 2026 को छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं :
* मनोज कुमार रंजन – तत्कालीन भूमि सुधार उपसमाहर्ता, सदर, रांची।
* अविनाश कुमार – तत्कालीन जिला अवर निबंधक, रांची।
* वैभवमणि त्रिपाठी – तत्कालीन जिला अवर निबंधक, रांची।
* राहुल कुमार चौबे – तत्कालीन जिला अवर निबंधक, रांची।
* शैलेश कुमार – तत्कालीन अंचल अधिकारी, बड़गाईं अंचल, रांची।
* राजेश कुमार – तत्कालीन अंचल अधिकारी, शहर अंचल, रांची।
एसीबी की प्रेस विज्ञप्ति में आरोप लगाया गया है कि संबंधित मामले में आरोपियों ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत निजी आर्थिक लाभ के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया। भ्रष्ट लोक सेवक के रूप में उनकी भूमिका से संबंधित साक्ष्य मिलने के बाद सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
मामला रिम्स जमीन घोटाले से जुड़ा बताया गया है। एसीबी के अनुसार, मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
