बासुकीनाथ धाम स्थित टेंट सिटी एवं अन्य मेला क्षेत्रों का निरीक्षण

————————–
दुमका – राजकीय श्रावणी मेला के सफल आयोजन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने रविवार को बासुकीनाथ धाम स्थित टेंट सिटी एवं अन्य मेला क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि टेंट सिटी में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि रात्रि के समय श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी टेंटों में प्रतिदिन बेडशीट बदली जाए तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
उन्होंने पेयजल की पर्याप्त एवं निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मोबाइल चार्जिंग रूम की समुचित व्यवस्था करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ रखने का निर्देश दिया। साथ ही सभी शौचालयों की नियमित सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पूरे मेला अवधि में स्वच्छता व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

Share this News...