Bankipur उपचुनाव में पोस्टल बैलेट की गिनती में प्रशांत किशोर 800 मतों से आगे

बांकीपुर में वोटों की गिनती शुरू हो गई है. पटना के एएन कॉलेज में बनाए गए काउटिंग सेंटर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई. पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार पोस्टल वैलेट पेपर की गिनती में जनसुरज पार्टी के प्रशांत किशोर 800 वोटो से आगे चल रहे हैं भाजपा उम्मीदवार दूसरे और रजत तीसरे स्थान पर है

साढ़े 8 बजे से ईवीएम की गिनती शुरू हो चुकी है. बांकीपुर, राजधानी का एक अहम इलाका है. यह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट थी. उनके राज्यसभा जाने के बाद यहां उपचुनाव हुआ. जिसमें बीजेपी की ओर से नीरज सिन्हा चुनावी मैदान में हैं. दूसरी ओर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर हैं. वहीं राजद से यहां रेखा गुप्ता मैदान में हैं. मुख्य मुकाबला इन्हीं तीन उम्मीदवारों में होना है. 30 जुलाई को यहां मतदान हुआ था. मतदान की रफ्तार को धीमी थी. बांकीपुर में महज 34.3 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. आज सुबह से वोटों की गिनती होगी. बांकीपुर के साथ-साथ मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज आएंगे.

Share this News...