सेना दिवस पर पूर्व सैनिकों को किया गया स्मरण

पूर्व सैनिक सेवा परिषद का आयोजन गोलमुरी शहीद स्थल में किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ क्रीडा भारती के प्रांत मंत्री राजीव कुमार ने अमर जवान पर दीप प्रज्वलन कर और पुष्पांजलि कर किया। इस कार्यक्रम में पूर्व सैनिक और उनके परिवार के लोग, समाज में कार्य करने वाले सामाजिक लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजीव कुमार ने लोगों को भारतीय सेना दिवस की बधाई दी और पूर्व सैनिक सेवा परिषद के कार्यों को सराहा। पूर्व सैनिक सेवा परिषद के कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों को भारतीय सैनिकों के गौरवशाली इतिहास का स्मरण कराया और जिन सैनिकों ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान किया उनको नमन किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में महामंत्री अनिल सिन्हा ने कार्यक्रम का हेतु एवं उपस्थित अन्य लोगों का परिचय कराया। उपस्थित सैनिकों को संगठन के अध्यक्ष तापस मजूमदार ने भी संबोधित किया और प्रथम जर्नल के एम करियप्पा के साथ सभी सैनिकों एवं अधिकारियों को याद किया जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अनिल सिन्हा ने किया ने किया। धन्यवाद ज्ञापन योगेश्वर नंद सिंह ने किया। आज के कार्यक्रम में राम जी, पंकज शर्मा, कारगिल युद्धवीर जसबीर सिंह,दयानंद सिंघह, नरेश स्वैन ,सुशील श्रीवास्तव, नीरज, के एम सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, जितेंद्र सिंह, सिद्धनाथ सिंह, विनय यादव, त और भी लगभग 75 पूर्व सैनिक उपस्थित थे। सभी लोगों ने अपने संथापक सदस्य वरुण जी के कुशल स्वास्थ्य की भी कामना की

Share this News...