आनंद बिहारी दुबे बने कांग्रेस जिलाध्यक्ष

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पूर्वी जमशेदपुर से विधानसभा चुनाव लड़ चुके आनंद बिहारी दुबे को संगठन ने नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है. निवर्तमान जिलाध्यक्ष विजय खां का कार्यकाल काफी पहले ही खत्म हो चुका था.
श्री दुबे की छवि काफी लड़ाकू किस्म का रहा है। कांग्रेस के वरीय नेता मनोहर सिंह ने आनंद बिहारी दुबे को बधाई दी है।
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे , रांची महानगर के जिलाध्यक्ष कुमार राजा समेत सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई और शुभकामनायें दी है।

उन्होंने आशा और विश्वास व्यक्त किया हैं कि सभी के नेतृत्व में झारखंड कांग्रेस और मजबूत होकर राज्य की जनता की आवाज बनेगा।
चंद्रशेखर दास पश्चिम सिंहभूम, विशु हेम्ब्रम सरायकेला खरसांवा, रवि मिश्रा खूंटी,के जिलाध्यक्ष बनाये गये हैं।

Share this News...