कल अर्जुन मुंडा के आवास पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल अपराह्न पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा जमशेदपुर स्थित आवास पर पहुंचेंगे पिछले दिनों अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा का निधन हो गया था.मुख्यमंत्री श्री सोरेन अपनी संवेदना व्यक्त करने श्री मुंडा के आवास पर आ रहे हैं. मुख्यमंत्री ने माता के निधन के बाद अर्जुन मुंडा को फोन कर अपनी संवेदना भी व्यक्त की थी आज जिले के उपायुक्त और एसएसपी श्री मुंडा के आवास पर पहुंचे और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बारे में उनसे चर्चा की.मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रामगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम भाग लेने के बाद सीधे हेलीकॉप्टर से अर्जुन मुंडा के आवास के पास स्थित कम्पूता मैदान घोड़ाबाँधा में बने हेलीपैड में उतरेंगे और वहां से सीधे अपराह्न सभा 2:15 बजे अर्जुन मुंडा के आवास पर पहुंचेंगे 2:30 बजे श्री मुंडा के आवास से सड़क मार्ग द्वारा स्थित अस्थाई हेलीपैड पहुंचेंगे और रांची के लिए प्रस्थान करेंगे.

Share this News...