Amazon किंडल में जमशेदपुर की पहली Munda,Raghuwar ,Saryu राजनीतिक पुस्तक

जमशेदपुर, 20 फरवरी : दुनिया के सबसे बड़े ई बुक प्लेटफार्म अमेज़न किंडल में जमशेदपुर की पहली राजनीतिक पुस्तक प्रकाशित हुई है। इस पुस्तक का नाम ‘पर्दे के पीछे राजनेता’ हैै। पुस्तक के लेखक पत्रकार कवि कुमार हैं।
इस पुस्तक में 45 सालों के अंदर उभरते-डूबते झारखंड और बिहार के राजनीतिकों जैसे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक सह पूर्व मंत्री सरयू राय, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता पूर्व सांसद डां. अजय कुमार, झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व छाया मुख्यमंत्री सूरज मंडल, काॅरपोरेट जगत के विश्व प्रसिद्ध रूसी मोदी आदि के पर्दे के पीछे के अनछुए पहलू पर लिखा गया है।
चुनावी चक्रम में उन नेताओं की आड़ी तिरछी चालों का ज्रिक भी है। उन नेताओं के खिलाफ किए गए राजीतिक षड़यंत्रों का भंडाफोड़ भी किया गया है। समय की धूल की मोटी परत हटा कर उन वारदातों को इस पुस्तक में जगह दी गई है। अमेज़न डॉट इन पर b08x1g3swl सर्च कर इस पुस्तक को देखा जा सकता है। इसका मूल्य मात्र ₹100 है।

Share this News...