जमशेदपुर 31 मई संवाददाता
एआईएसीयू (ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ कोल एग्जिक्यूटिव्स) का ग्यारहवां स्थापना दिवस समारोह , आज बिस्टुपुर, जमशेदपुर के एक रेस्टोरेंट में बड़ी धूम धाम से मनाया गया।
कार्यक्रम में ,भारत की सार्वजनिक कोयला उत्पादक कंपनी – “कोल इंडिया लिमिटेड” की विभिन्न सहायक कंपनियों से सेवामुक्त होकर जो पदाधिकारी, जमशेदपुर और उसके आसपास बस गए है, अपने परिवारों सहित शामिल हुए । पी के सिंह राठौर, कन्वेनर एआईएसीय ( मुख्य अतिथि) की अनुपस्थिति में, उनकी तरफ से रांची से संजय कुमार, ए के सिंह एवं अशोक कुमार विशेष रूप से शामिल हुए।
रांची से आए अधिकारियों ने, भिन्न भिन्न समस्याओं :- जैसे पेंशन बढ़ोतरी, मेडिकल बेनिफिट वगैरह के बारे में एआईएसीय द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में सबको जानकारी दी।
जमशेदपुर के बसे हुए सेवानिवृत अधिकारियों ने अपनी अपनी समस्याएं रखी जिनके समाधान शीघ्र कराने का आश्वासन दिया।
