मैनपुरी की करहल सीट से अखिलेश पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे

नई दिल्ली
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने उन्हें मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव में उतारा है। जिस सीट से अखिलेश चुनाव में उतर रहे हैं, वह सपा की सबसे सेफ सीट मानी जाती है। करहल में समाजवादी पार्टी को 29 साल से हार का मुंह नहीं देखना पड़ा। इससे पहले चर्चा थी कि अखिलेश यादव आजमगढ़ से चुनाव में उतर सकते हैं। खुद अखिलेश ने भी कहा था कि वे आजमगढ़ की जनता से पूछकर चुनाव में उतरेंगे।
गुरुवार को मुलायम सिंह के रिश्तेदार प्रमोद गुप्ता ने भी BJP का दामन थाम लिया। औरैया में बिधूना से पूर्व विधायक ने कुछ पहले ही इसके संकेत दे दिए थे। अभी एक दिन पहले मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने भाजपा का दामन थामा था। उधर, कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य भी भाजपा में शामिल हो गईं हैं।

वहीं, भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ ताल ठोंक दी है। उन्होंने गुरुवार को ऐलान किया कि वे गोरखपुर की उसी सदर सीट से चुनाव लड़ेंगे, जहां से योगी को BJP ने उतारा है। चंद्रशेखर पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरे हैं।

Share this News...