भारतीय तीरंदाजी संघ के पोर्टल का शुभारंभ

खरसावां में केंद्रीय मंत्री सह संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने किया उद्घाटन
खरसावां : भारतीय तीरंदाजी एसोसिएशन के पोर्टल का केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ऑनलाइन उद्घाटन किया. केंद्रीय मंत्री सह भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा खरसावां में आयोजित सादे कार्यक्रम इसे शुभारंभ किया. इस मौके पर उनके साथ उनकी पत्नी सह सरायकेला-खरसावां जिला तीरंदाजी संघ की अध्यक्षा मीरा मुंडा, भाजपा नेता जेबी तुबिद, मंगल सोय, शैलेंद्र सिंह समेत भारतीय तीरंदाजी संघ के संयुक्त सचिव सुमंत मोहंती, झारखंड तीरंदाजी संघ के सचिव पूर्णिमा महतो, कोच बीएस राव, हिमांशु मोहंती समेत कई गणमान्य मौजूद थे. ऑनलाइन पोर्टल के उद्घाटन से पहले श्री मुंडा ने तीरंदाजी में अबतक की उपलब्धि तथा आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला. शुभारंभ के पश्चात श्री मुंडा ने कहा कि इससे देशभर के तीरंदाज को एक नया प्लेटफार्म मिलेगा और तीरंदाजों को काफी फायदा होगा.

Share this News...