टाटा मोटर्स में ‘कॉम्बो कॉर्नर’ शुरू, सुबह, दोपहर और शाम के स्लॉट में होगी ताजा भोजन की डिलीवरी

 

, केक से लेकर सजावट तक की सुविधा
जमशेदपुर । टाटा मोटर्स जमशेदपुर ने कर्मचारियों की सुविधा और कार्यस्थल पर टीम सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘कॉम्बो कॉर्नर’ सेवा शुरू की है। ‘ऑर्डर. सेलिब्रेट. रिकॉग्नाइज.’ थीम के तहत शुरू की गई यह सुविधा प्लांट परिसर में टीम मीटिंग, उपलब्धियों के सम्मान और विशेष आयोजनों के लिए ताजा भोजन व अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध कराएगी।
कॉम्बो कॉर्नर के माध्यम से कर्मचारी आसानी से भोजन का ऑर्डर कर सकेंगे और निर्धारित समय पर इसकी डिलीवरी प्राप्त कर सकेंगे। सेवा के लिए सुबह, लंच और शाम के अलग-अलग डिलीवरी स्लॉट निर्धारित किए गए हैं। कर्मचारी 0657-6693039 (एक्सटेंशन 3039) पर संपर्क कर ऑर्डर कर सकते हैं।
सेवा के तहत सामान्य फूड ऑर्डर के अलावा विशेष स्नैक्स, सेलिब्रेशन केक, कस्टमाइज्ड मेन्यू, टेबल रिजर्वेशन, इवेंट बैनर व सजावट, टीम लंच और डिनर जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। कस्टमाइज्ड जरूरतों के लिए पूर्व चर्चा और उपलब्धता के आधार पर व्यवस्था की जाएगी।
टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट के हेड-एचआर प्रणव कुमार ने कहा कि उपलब्धियों, महत्वपूर्ण पड़ाव और टीम की सफलताओं का जश्न कर्मचारियों के बीच संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कॉम्बो कॉर्नर का उद्देश्य ऐसे अवसरों को कर्मचारियों के लिए अधिक सुविधाजनक, आनंददायक और यादगार बनाना है।
कर्मचारियों को ताजा भोजन की तैयारी और समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए पहले से ऑर्डर की योजना बनाने की सलाह दी गई है। इस पहल से कार्यस्थल पर टीम कनेक्टिविटी, सहयोग और कर्मचारी संतुष्टि को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Share this News...