जगन्नाथपुर : टोंटो थाना क्षेत्र के केंजरा गांव के टोला तारोबबुरू में जमीन विवाद को लेकर हुए ट्रिपल मर्डर कांड का टोंटो पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्याकांड में उपयोग किये गये खुन लगे टांगी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। हत्याकांड का खुल्लासा शुक्रवार को टोंटो थाना में जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राफेल मुर्मू ने किया। 28 अगस्त को शिकायतकर्ता रोंग्या दोरायबुरू ने लिखित सूचना टोंटो पुलिस को दी थी कि जमीन विवाद के कारण उनके परिवार के तीन लोगों – रांजिन दोरायबुरू, जानो दोरायबुरू, तथा 12 वर्षीय पुत्र पिता रांजिन दोरायबुरू की अज्ञात अपराधियों द्वारा हत्या कर शव को छुपा दिया गया है। इस संबंध में टोंटो थाना पुलिस ने सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जिसके बाद इस निर्मम ट्रिपल हत्याकांड की जानकारी टोंटो पुलिस ने पुलिस अधीक्षक प. सिंहभूम को देने के बाद उनके आदेश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगन्नाथपुर के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस ने तीनो मृत्तक के शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया। इधर छापामारी टीम ने अपराधियों की खोजबीन शुरु कर दी।
छापामारी के दौरान पुलिस टीम ने केंजरा गांव के टोला तारोबबुरू से बोंज दोरायबुरू तथा मुंविया दोरायबुरू को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपना-अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर तीनों मृतकों के शव एवं हत्या में प्रयोग किया गया खून लगा कुल्हाड़ी बरामद किया गया। इसके बाद शुक्रवार को दोनो आरोपिययों को न्याययिक हिरासत में चाईबासा जेल भेज दिया गया। छापामारी दल में झीकपानी अंचल पुलिस निरीक्षक प्रेमचन्द्र भगत, पुलिस अवर निरीक्षक सह टोंटो थाना प्रभारी धनंजय सिंह सहित टोंटो थाना रिजर्व गार्ड शामिल थे।
