सोनारी इस्ट निवासी पवन कुमार द्वारा आज सावन महीने में भगवान भोलेनाथ का सवा लाख पार्थिव पूजन संपन्न कराया गया। भजन मंडली एवं पुरोहितों के दल के साथ पवन कुमार ने पूरे परिवार के साथ यह पूजन संपन्न किया। इस पूजन में तमाम परिजन एवं अनेक शुभचिंतक शामिल हुए। भोग प्रसाद की भव्य व्यवस्था की गई थी। उल्लेखनीय है पवन कुमार झामुमो के केंद्रीय सदस्य हैं। वे डॉ श्री कृष्ण सिंहा संस्थान के महासचिव भी हैं।
