पीएम मोदी को बच्चियों ने बांधी राखी,’हाई-फाइव’ भी किया

,

 

रक्षाबंधन का त्योहार आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। रक्षा बंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और एक-दूसरे की रक्षा करने के संकल्प का त्योहार है। हर साल की तरह इस साल भी पीएम मोदी ने स्कूल में पढ़ने वाली छोटी बच्चियों से राखी बंधवाई। पीएम मोदी ने इसकी फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की। पीएम मोदी ने एक्स पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि 7, लोक कल्याण मार्ग पर रक्षा बंधन के जश्न की कुछ यादगार झलकियां।

बच्चियों ने पीएम मोदी की कलाई पर बांधी राखी

बच्चियों ने पीएम मोदी की कलाई पर बांधी राखी

पीएम मोदी ने पीएम आवास पर रक्षा बंधन के मौके पर बच्चों से मुलाकात की और छोटी-छोटी बच्चियों ने पीएम मोदी की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनका आशीर्वाद लिया। प्रधानमंत्री ने बच्चों के साथ खूब हंसी-मजाक किया, उनसे हाथ मिलाया और मुस्कुराते हुए ‘हाई-फाइव’ भी किया।

पीएम मोदी और बच्चों के बीच हुआ संवाद

पीएम मोदी और बच्चों के बीच हुआ संवाद

बच्चों के चेहरों की चमक और पीएम मोदी का स्नेह इस पल को बेहद यादगार बना रहा था। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और प्रधानमंत्री के बीच एक बेहद दिलचस्प और प्यारा संवाद भी हुआ।

पीएम ने बच्चों को बताया अपना सपना

 

बातचीत करते हुए एक बच्ची ने मासूमियत से पूछा कि उनके बचपन का सपना क्या था? इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने तुरंत मुस्कुराते हुए जवाब दिया-आप लोगों से मिलने का।

द्रौपदी मुर्मू ने भी बच्चों से बंधवाई राखी

द्रौपदी मुर्मू ने भी बच्चों से बंधवाई राखी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में अलग-अलग स्कूलों और संगठनों के बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का महत्व भाई-बहन के रिश्ते से कहीं बढ़कर है। राष्ट्रपति ने बच्चों के साथ विशेष रक्षाबंधन समारोह की झलकियां शेयर कीं।

Share this News...