8 अगस्त 2026 यानी आज की तारीख पर अंक ज्योतिष के लिहाज से एक बड़ा ही अद्भुत संयोग बन रहा है. दरअसल आज 8.8.8 का संयोग बना हुआ है. आज तारीख 8 है. अगस्त साल का 8वां महीना है. और आज की तिथि का जोड़ (8+8+2+0+2+6= 8) भी 8 है. अंक ज्योतिष में 8 को एक्स्ट्रीम नंबर माना गया है और यह शनि का अंक होता है. संयोग से 8 का यह संयोग बना भी शनिवार के दिन ही है. इसलिए 8 मूलांक वालों के लिए यह दिन खास माना जा रहा है. ज्योतिषाचार्य अरुणेश कुमार शर्मा ने इस बारे में विस्तार से बताया है.
अंक 8 क्यों है खास?
अंक ज्योतिष में 8 को शनि का अंक माना जाता है. इसे गंभीरता, अनुशासन, मेहनत, जिम्मेदारी और कर्म से जोड़कर देखा जाता है. यही वजह है कि 8 के प्रभाव वाले दिन को अंक ज्योतिष में विशेष महत्व दिया जाता है. हालांकि इसका प्रभाव हर व्यक्ति पर उसकी व्यक्तिगत अंक गणना के अनुसार अलग हो सकता है.
8 मूलांक वालों के लिए दिन शुभ
ज्योतिषाचार्य अरुणेश कुमार शर्मा के अनुसार, आज का दिन 8 मूलांक वाले लोगों के लिए विशेष रूप से शुभ रह सकता है. जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 8 होता है. ज्योतिषविद ने बताया कि ऐसे लोग आज अपने महत्वपूर्ण कामों पर फोकस कर सकते हैं और सकारात्मक परिणाम की उम्मीद रख सकते हैं. इनके रुके हुए सभी जरूरी कार्य आज पूरे हो सकते हैं. धन की स्थिति में सुधार होगा. जिन लोगों को लंबे समय से न्याय का इंतजार है, उनके लिए आज की तारीख कोई शुभ समाचार लेकर आ सकती है.
सम्बंधित ख़बरें
8 नंबर के घर या वाहन वालों के लिए दिन खास
जिन लोगों के घर का नंबर 8 है, उनके लिए भी आज का दिन अच्छा माना जा रहा है. इसी तरह अगर किसी के वाहन का नंबर 8 है, तो अंक ज्योतिष की मान्यता के अनुसार आज उस अंक का प्रभाव विशेष रूप से महसूस किया जा सकता है. शनि देव की शुभ दृष्टि आपके जीवन और जरूरी कार्यों पर रहेगी. आपको कर्ज, उधार से आज राहत मिल सकती है. मूलांक 8 या अंक 8 से जुड़े लोग इसे अपने लिए सकारात्मक अवसरों वाला दिन मान सकते हैं.
किन राशियों को होगा लाभ?
8.8.8 का यह संयोग कई राशियों के लिए शुभ माना जा रही है. यह दिन शनि के स्वामित्व वाली मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए उत्तम दिखाई दे रहा है. इसके अलावा शनि के मैत्री ग्रह शुक्र और बुध की राशियों को भी आज कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. शुक्र के स्वामित्व वाली वृषभ और तुला राशि के अलावा बुध के स्वामित्व वाली मिथुन और कन्या राशि के जातकों को भी आज लाभ मिल सकता है.
—- समाप्त —-
