*बिमल बाकरेवाल जिला महासचिव तथा सीए राजेश अग्रवाल जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत*
जमशेदपुर, 19 अगस्त. पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के जिला अध्यक्ष मंटू अग्रवाल ने जिला कार्यसमिति का विस्तार करते हुए बिमल बाकरेवाल को जिला महासचिव तथा सीए राजेश अग्रवाल को जिला कोषाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है.
नवनीत चौधरी को जिला संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वे जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अधिक से अधिक अग्रबंधुओं को सम्मेलन से जोड़ने तथा सदस्यता अभियान को गति देने की दिशा में कार्य करेंगे.
जिला अध्यक्ष मंटू अग्रवाल ने बताया कि कार्यसमिति के शेष पदों पर भी बहुत जल्द नियुक्तियाँ की जाएंगी. साथ ही पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की युवा इकाई का भी शीघ्र गठन किया जाएगा,
प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल किशोर अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में संरक्षक सदस्यता विस्तार अभियान को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है और समाज के लोगों को सरंक्षक सदस्य के रूप में सम्मेलन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.
