टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी की पत्नी का निधन

जमशेदपुर :  टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु की पत्नी रेणुका चौधरी उर्फ गुड्डू का शनिवार की शाम देहांत हो गया. उन्होंने शाम करीब 4 बजे  गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में अंतिम सांसें ली. वे पति टुन्नु चौधरी के अलावा दो बेटी का परिवार छोड़ गयी है. उनके निधन की खबर मिलते ही पूरी कंपनी और यूनियन में शोक की लहर दौड़ गयी है. बताया जाता है कि उनको फरवरी माह में ही हार्ट अटैक आ गया था. उनको टीएमएच में भर्ती कराया गया था. उसके बाद उनको कोलकाता के डॉ रवींद्र नाथ टैगोर कार्डियेक रिसर्च सेंटर ले जाया गया था, जहां उनका ओपेन हार्ट सर्जरी हुई. लेकिन वहां उनकी हालत गंभीर होती चली गयी. इस बीच उनको वहां से अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु बेहतर इलाज के लिए गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल ले गये, जहां वे लगातार इलाजरत थी.

Share this News...