*
जमशेदपुर। वनवासी कल्याण केंद्र, झारखंड के तत्वावधान में दो दिवसीय प्रांत स्तरीय नगरीय समिति कार्यकर्ता वर्ग एवं नागरिक अभिनंदन समारोह का शुभारंभ चैम्बर ऑफ कॉमर्स भवन, बिष्टुपुर, में हुआ। आयोजन का उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों में संगठनात्मक कार्यों को सुदृढ़ करते हुए सेवा, संस्कार, सामाजिक समरसता एवं संगठन के कार्यों को व्यापक बनाना रहा।
कार्यक्रम का उद्घाटन वनवासी कल्याण आश्रम के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री भगवान सहाय , प्रदेश अध्यक्ष सुदन मुंडा, कार्यक्रम अध्यक्ष रमेश अग्रवाल , प्रदेश महामंत्री धनंजय सिंह, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार झुनझुनवाला एवं महानगर सचिव ललित सिंघानिया ने बालासाहब देशपांडे, भगवान श्रीराम, भारत माता, भगवान बिरसा मुंडा एवं श्रद्धेय जगदेव राम उरांव के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री भगवान सहाय ने कहा कि भारत की परंपरा राष्ट्र के लिए समर्पण और बिना भेदभाव साथ चलने की रही है, जिसने समाज में समरसता का भाव मजबूत किया। ‘तू-मैं एक रक्त’ और ‘ग्रामवासी–नगरवासी, हम सब भारतवासी’ के भाव से परस्पर सहयोग करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा पहुँचाना आवश्यक है। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा में वन एवं वनवासी समाज के योगदान तथा ऋषि-मुनियों की साधना से समृद्ध हुई हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी रेखांकित किया। ‘ग्रामवासी-नगरवासी, हम सब भारतवासी’ के भाव के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक संगठन के सेवा भाव को पहुँचाना हमारा लक्ष्य है। इसी संकल्प के साथ नगरीय क्षेत्रों में सेवा और संगठन के कार्यों को नई ऊर्जा एवं व्यापकता देने की दिशा में यह प्रांतीय वर्ग एक महत्वपूर्ण पहल है।
प्रदेश अध्यक्ष सुदन मुंडा ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि ‘तू-मैं एक रक्त’ के भाव से समाज में एकजुट होकर कार्य करना है। जनजातीय समाज के उत्थान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आवश्यक सुविधाओं से जुड़े सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने पर उन्होंने जोर दिया।
कार्यक्रम का संचालन वनवासी कल्याण केंद्र जमशेदपुर के महिला समिति के सचिव श्रीमती प्रतिभा रानी मिश्रा ने किया। सुशील पांडे ने सामूहिक गीत तथा खेदू नायक ने व्यक्तिगत गीत प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर वनवासी कल्याण केंद्र उत्तर मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रफुल्ल आकांत , झारखंड के प्रांत संगठन मंत्री सुशील मरांडी तथा सहसंगठन मंत्री कामेश्वर साहू , प्रदेश मंत्रीविनीत लाल , प्रदेश उपाध्यक्ष सज्जन सर्राफ , आरएसएस के विभाग संघचालक इंद्र अग्रवाल, अभाविप के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मौसमी पॉल, समाजसेवी मुरलीधर केडिया, बनवासी कल्याण केंद्र के विभाग संगठन मंत्री प्रमोथ नाथ, महानगर समिति से सुशील अग्रवाल, सुनीता जायसवाल अंजू मुंडा, विनीता इंदवार, सुजाता मुंडा, प्रदीप महतो, दुर्गा काटीवाल, दीपेंद्र भट्ट, सूरा बिरौली, सतनाम सिंह, रवि सवैया, सुशील कुमार पांडे, शंकर मुंडा, सोनिया हेंब्रम, दीपिका महतो, प्रियंका महतो, जूही सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
वहीं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, निश्चितपुर की छात्रा बहनों ने स्वागत मैं संथाली गीत एवं काशी साहू कॉलेज सरायकेला के भाइयों ने छाऊ नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति देकर झारखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
प्रांत स्तरीय इस कार्यकर्ता वर्ग में कुल 12 जिलों, 5 महानगरों एवं 9 नगरों से सैकड़ो पदाधिकारी सहभागी बने। दो दिवसीय वर्ग में संगठन की कार्यपद्धति, सामाजिक दायित्व, सेवा गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजना पर मार्गदर्शन और विचार-विमर्श किया जाएगा।
