10 दिनों में चौथी बार बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, ₹7 से अधिक हो गया महंगा

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पिछले 10 दिनों के भीतर यह चौथी बड़ी बढ़ोतरी है. बढ़े हुए प्राइस को जोड़ें तो डीजल कुल 7.5 और पेट्रोल 7.35 रुपये प्रति लीटर दाम बढ़ चुके हैं. तेल कंपनियों ने डीजल के दाम में 2.71 रुपये और पेट्रोल में 2.61 रुपये प्रति लीटर बढ़ोत्तरी की है. ताजा बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 100 के पार यानि 102.12 रुपये हो गया है, जबकि मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और कोलकाता में 113.51 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. रिपोर्टों की मानें तो भारतीय ऑयल कंपनियों को हर दिन 18 रुपये डीजल और 15 से 25 रुपये प्रति पेट्रोल का घाटा उठाना पड़ रहा है. वहीं, पश्चिम एशिया में जारी तनाव और इंटरनेशल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने यह फैसला लिया है.

Share this News...