पोटका; कोवाली थाना क्षेत्र के बेगनाडीह – पोटका मुख्य पथ पर सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है .,घटना बुधवार देर रात की है टाटा स्टील कंपनी के कचरा निष्पादन निर्माणाधीन प्लांट गेट के समीप बाईक और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई जिसमे घटनास्थल पर ही बाईक सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान जोड़ों माहली उर्फ काला माहुरी तथा दूसरा काला माहली के रुप में हुई हूं दोनों बुकामडीह के रहने वाले थे.प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि काला और जोगो दोनों कामकर एक ही बाईक से भालकी की ओर से घर बुकामडीह आ रहे थे। घटनास्थल पर नल जल का पाईप बिछाने के काम में लगा ट्रैक्टर से बाईक सवार की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों घायल को इलाज हेतु जमशेदपुर भेजा। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
