सस्पेंस खत्म, सतीशन होंगे केरल के नए सीएम, 10 दिनों बाद हुआ ऐलान

केरल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के करीब 10 दिन बाद आज (14 मई) को आखिरकार कांग्रेस ने केरल सीएम के नाम का ऐलान कर दिया. वीडी सतीशन केरल के नए मुख्यमंत्री होंगे. कांग्रेस पर्यवेक्षक मुकुल वासनिक, पर्यवेक्षक अजय माकन और केरल की प्रभारी महासचिव दीपा दास मुंशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके नाम की घोषणा की.

इससे पहले केरल के मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन को लेकर दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की एक हाई-लेवल बैठक हुई. जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता शामिल हुए. इस बैठक के बाद कांग्रेस ने मीडिया से बातचीत करते हुए वीडी सतीशन के नाम का ऐलान किया.

बताया जा रहा है कि सतीसन में कहा था कि यदि यह cm नहीं बने तो मंत्री भी नहीं बनेंगे इसके अलावे मुस्लिम लीग का भी सतीश को cm बनाने का दबाव था. मुस्लिम लीग के केरल विधानसभा में 27 विधायक जीते हैँ.

Share this News...