जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन, जमशेपुर के द्वारा यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय माइकल जॉन की 49वीं पुण्यतिथि पर आज स्वर्गीय माइकल जॉन की समाधि (जो सर्किट हाउस एरिया बिस्टुपुर, में स्थित है) पर कैंडल एवं पुष्प अर्पित कर स्वर्गीय माइकल जॉन की आत्मा की शांति की कामना की गई।
इस अवसर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष – संजीव कुमार चौधरी, महासचिव – सतीश कुमार सिंह, सह-अध्यक्ष- शैलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष- शाहनवाज आलम, सहायक सचिव – नितेश राज, कोषाध्यक्ष- अमोद कुमार दुबे, यूनियन के ऑफिस इंचार्ज – धर्मवीर कुमार सिंह व टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यकारिणी समिति के सदस्यगण एवं टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारीगण आदि उपस्थित थे।
तत्पश्चात संध्या 5:00 बजे, टाटा वर्कर्स यूनियन परिसर में एक शोक सभा का आयोजन भी किया गया।
इस बेला पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष – संजीव कुमार चौधरी ने यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय माइकल जॉन की जीवनी पर प्रकाश डाला । साथ ही उनके ओजस्वी एवं दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता का अनुसरण अपने जीवन भी में करने की प्रेरणा ली ।
उन्के अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के फैकल्टी- सह-ऑफिस एसोसिएट-डाॅ0एम0एस0सिंह ने यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय माइकल जॉन की जीवनी पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।
गौरतलब हो स्वर्गीय माइकल जॉन टाटा वर्कर्स यूनियन, जमशेदपुर में सन 1947 से 1977 तक लगभग करीब 30 वर्षों तक अध्यक्ष थे।
द्वितीय पाली में यूनियन द्वारा आयोजित आज के इस शोक सभा में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष – संजीव कुमार चौधरी, सह-अध्यक्ष- शैलेश कुमार सिंह के अलावा सहायक सचिव – नितेश राज, श्याम बाबु, कोषाध्यक्ष – अमोद कुमार दुबे, यूनियन के ऑफिस इन्चार्ज – धर्मबीर कुमार सिंह व टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यकारिणी समिति के कई सदस्यगण के अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारिगण आदि उपस्थित थे।
अंत में यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय माइकल जॉन की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई ।
